चाय की दुकान पर पहुंचे लोगों पर धमकी देने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। सलोन कस्बे में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि कुछ लोग एक चाय की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार के परिवार के सदस्य को कथित रूप से धमकाते हुए संबंधित व्यक्ति को बुलाने और माफी मांगने की बात कही। घटना का वीडियो और कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी सामने आईं, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। मामले को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुछ राजनीतिक नाम भी चर्चा में आने के बाद क्षेत्र में बयानबाजी तेज हो गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों की भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
