जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज रायबरेली।जनसरोकार से जुड़ी आम समस्याओ को लेकर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा ब्लाक परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन कर 23 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ वर्षा सिंह को सौपा गया।
बताते चले की शीर्ष नेतृव के निर्देश पर उप्र में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियो के तहत कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता के क्षेत्र वार मुद्दों की लड़ाई लड़ने एवं जनता को अपनी ओर मोड़ने के लिए सोमवार को ब्लाक परिसर में क्षेत्र से जुड़ें मुद्दों पर धरना प्रदर्शन कर लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया।
दिए गए मांगपत्र में स्मार्ट मीटर को हटाने, ग्रामीण अंचलो में 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, नहरों माइनरों में पानी, रसोई गैस व डीजल पेट्रोल के दामों को कम करने, मनरेगा कर्मियों का लंबित भुगतान करने, कैर पुल का निर्माण तेज करने सहित 23 मुद्दों को पूरा करने की मांग रखी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी,
एआई सीसी मेंबर रमेश शुक्ला, विधान सभा प्रभारी रामखेलावन पासी, जिला सचिव एवं महराजगंज प्रभारी गिरिजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा,रामसागर चौधरी,भगवानदीन फौजी ,राजेश भारती ,रविचंद्र सिंह, मो जावेद, मंडल अध्यक्ष हौशिला तिवारी, कृष्णपाल सिंह ,गायप्रशाद चौरसिया, उमेश कुमार,ब्लॉक महासचिव रामसरन शुक्ला, ब्लॉक सचिव संदीप चौधरी ,नवीन कुमार, न्याय पंचायत अध्यक्ष मऊ राहुल सिंह,चंदापुर राजकरण सिंह,
कोटवा मनीराम यादव,हरदोई रजत चौधरी,असनी मुकेश कुमार,हलोर जसवंत चौधरी,कोटवा मदनिया रामचंद्र सिंह, कैर हनुमान जायसवाल, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, प्रिंसू वैश्य, दिलीप शर्मा सभासद कमलेश कुशमेष, ग्रामसभा अध्यक्ष पोखरनी तेजबहादुर सिंह, कुबना सुशील सिंह जमुरावा रुद्र प्रसाद त्रिपाठी,मांझिगंवा जगन्नाथ, कोटवा लक्ष्मी यादव, गोहन्ना गुरुसेवक मौर्य, अटरा लवकुश, जिहवा राजकुमार सहित कई बूथ अध्यक्ष एवम दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जन एवम आम जन उपस्थित रहा।
