Raybareli News: पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने महराजगंज के नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली।जनपद के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को महराजगंज स्थित नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र परिसर, कार्यालय कक्ष, उपकरणों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अग्निशमन केंद्र में उपलब्ध सभी उपकरण एवं संसाधन हर समय क्रियाशील स्थिति में रहने चाहिए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आग लगने जैसी घटनाओं में समय पर राहत एवं बचाव कार्य सबसे महत्वपूर्ण होता है,

इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र परिसर की साफ-सफाई, भवन रखरखाव तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही मौजूद कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से ही आमजन को समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सकती है।

इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को अग्निशमन केंद्र में उपलब्ध संसाधनों, वाहनों एवं उपकरणों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है

, जिससे क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।निरीक्षण के अवसर पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, फायर ऑफिसर मनीराम सरोज, लक्ष्छी राम, सुभाष मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, सतीश पांडे, राम प्रकाश यादव एवं सुरेश यादव सहित अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित

Related posts