मिशन शक्ति फेज-5 के तहत काशी विद्यापीठ में वीरांगनाओं पर काव्य-पाठ आयोजन।
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मानविकी संकाय में वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित काव्य-पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विजय रंजन ने वीरांगनाओं के आदर्शों को वर्तमान समय में प्रेरणादायी बताया।
नोडल अधिकारी प्रो. निशा सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शोधार्थियों जनमेजय, आशीष, रंजना एवं हनुमान ने ओजस्वी कविताओं का पाठ कर वीरांगनाओं की शौर्यगाथाओं को जीवंत किया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी एवं कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि, प्रो. अनुकूल चंद राय, प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. प्रीति सहित शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
