Varanasi UP…यू एस के ए आई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिल्ली में लहराया परचम

यू एस के ए आई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिल्ली में लहराया परचम

इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते 6 स्वर्ण व 2 रजत पदक

वाराणसी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 16 एवं 17 मई को आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में यू एस के ए आई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में एकेडमी के कुल आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

स्वर्ण पदक विजेताओं में आराध्या सिंह, शिवांश सिंह, कुनाल सिंह, शिवम पाल, आरुषि यादव एवं आयुष यादव शामिल रहे। वहीं रजत पदक अक्षय वर्मा और गौरव गौतम ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में टीम कोच शिहान विकास सोनकर एवं टीम मैनेजर सेंसई विशेष पाण्डेय के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाराणसी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related posts