Varanasi UP…भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा का चतुर्थ दायित्वग्रहण सम्पन्न।

भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा का चतुर्थ दायित्वग्रहण सम्पन्न।

शशी श्रीवास्तव चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. रमा सिंह सचिव व प्रवीण सिन्हा कोषाध्यक्ष बने।

वाराणसी। भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा द्वारा होटल रीजेन्सी में “दायित्वग्रहण उदयन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् गायन से हुआ। इस दौरान दिवंगत सदस्य अनिल श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सत्र 2026-27 के लिए शशी श्रीवास्तव चौथी बार अध्यक्ष, डॉ. रमा सिंह सचिव एवं प्रवीण सिन्हा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रान्तीय संगठन सचिव ऋषि शुक्ला एवं प्रान्तीय अध्यक्ष हरविन्दर वालिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि प्रो. बिहारी लाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋतु खन्ना ने संस्कृति, संस्कार एवं स्वास्थ्य पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नशामुक्ति जागरूकता पर नाट्य प्रस्तुति एवं राम स्तुति भी प्रस्तुत की गई। संचालन काव्या सिन्हा व शाम्भवी सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवाजी श्रीवास्तव ने किया।

Related posts