बेजुबानों की प्यास बुझाने को भाविप ने लगाया नाद
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा बढ़ती गर्मी एवं सूर्य देव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दिनांक 19 मई 2026, मंगलवार, अधिक ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया (बड़े मंगलवार) को प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक आर्य समाज, भोजूवीर, वाराणसी में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाविप गोरक्ष प्रान्त से रीता बरनवाल, प्रान्तीय निवर्तमान महासचिव प्रमोद दूबे, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सुशील कुमार आर्य, सुनिल जायसवाल, चन्द्रदीप आर्य (मंत्री, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी), प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ (उपाध्यक्ष, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी) एवं वेद प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।
यज्ञ के उपरांत बेजुबान प्राणियों को भीषण गर्मी में प्यास से राहत दिलाने हेतु भोजूवीर क्षेत्र के चयनित तीन अलग-अलग स्थानों पर पानी से भरे पात्र (नाद) स्थापित किए गए। इस दौरान रीता बरनवाल, प्रमोद दूबे, रवि प्रकाश बरनवाल, सुनिल जायसवाल, चन्द्रदीप आर्य, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (संरक्षक एवं शाखा गतिविधि सह संयोजक पर्यावरण) तथा शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राजीव गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
