Varanasi UP…डायलेक्सिया MUN 2026 का सफल समापन, 286 विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा।

डायलेक्सिया MUN 2026 का सफल समापन, 286 विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा।

वाराणसी। सनबीम सनसिटी स्कूल एवं हॉस्टल में आयोजित ‘डायलेक्सिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026’ का सफल समापन हुआ। दो दिवसीय अंतरविद्यालयी सम्मेलन में वाराणसी के 17 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 286 प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन में लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूरोपीय संघ, महिला स्थिति आयोग सहित 7 समितियों में चर्चा हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं संवाद कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में सनबीम समूह की असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती प्रतिमा गुप्ता एवं ऑनरेरी डायरेक्टर श्री हर्ष माधोक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts