दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता व गति बनाए रखने के निर्देश।
वाराणसी, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पात्रों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता व गति बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह व सांसद प्रिया सरोज ने वरूणा कॉरिडोर, ब्लैक स्पॉट, अमूल फैक्ट्री सहित विभिन्न मुद्दे उठाए, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
