जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में जिलेभर के मेडिकल स्टोर और थोक दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बंदी के चलते कई इलाकों में मेडिकल बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।रायबरेली केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने जिलाधिकारी सरनीत कौर को सांसद राहुल गांधी और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार और एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई गई।व्यापारियों का कहना था कि बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां प्रीडेटरी प्राइसिंग के जरिए छोटे मेडिकल कारोबारियों को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे पारंपरिक दवा व्यापार संकट में पड़ता जा रहा है।
हालांकि गंभीर मरीजों और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए कुछ मेडिकल स्टोर सीमित रूप से खुले रखे गए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
