Raybareli News: रायबरेली में बच्चा चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 9 माह का शिशु सकुशल बरामद

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली पुलिस ने अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 9 माह के अपहृत शिशु को सकुशल बरामद कर एक कार भी सीज की है।मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मध्य प्रदेश निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह दिल्ली से अपने मायके जा रही थी।

यात्रा के दौरान ट्रेन में मिले एक महिला और पुरुष ने बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लिया और रायबरेली रेलवे स्टेशन पर मौका पाकर फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह अस्पतालों और आशा बहुओं के माध्यम से निसंतान दंपत्तियों की जानकारी जुटाता था और नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था।

आरोपी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से बच्चों का अपहरण कर लाखों रुपये में सौदे करते थे। सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया

Related posts