जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र की चौकी थुलेडी अंतर्गत सुल्तानपुर हरदोई गांव में बीते मंगलवार की देर रात तकरीबन 10 बजे के आसपास छत पर सोने के लिए गया एक वृद्ध छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध गुरुचरन पुत्र इंद्रपाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी सुल्तानपुर हरदोई अपने घर की छत पर बीती रात सोने के लिए गया हुआ था।
तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों के द्वारा तत्काल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
