जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला खंड विकास कार्यालय स्थित तिराहे का बताया जा रहा है, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की डंडों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान दोनों पक्षों में ईंट और डंडे भी चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया।
हरचंदपुर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
