Raybareli News: अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान टास्क फोर्स द्वारा रातभर चलाया गया सघन अभियान

26 वाहनों को किया गया सीज़

अवैध खनन व अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही- एडीएम।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध गठित टास्क फोर्स द्वारा बीती रात्रि विशेष सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के बछरावां, लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जांच एवं चेकिंग की गई।कार्यवाही के दौरान अवैध खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाए गए कुल 26 वाहनों को सीज़ किया गया। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

इस विशेष अभियान में उपजिलाधिकारी महाराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम एवं लालगंज राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं लालगंज अमित सिंह सहित तहसीलदार लालगंज, नायब तहसीलदार डलमऊ, संबंधित थाना प्रभारीगण तथा खनन अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद की सीमा का उपयोग किसी भी प्रकार के अवैध खनन परिवहन के लिए नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts