पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, निकली कलश यात्रा
वाराणसी, 24 मई। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर जय श्री कृष्णा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। ढोल-शहनाई और राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ निकली यात्रा में करीब 300 श्रद्धालु शामिल हुए।
कथा का आयोजन 24 से 31 मई तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक पूज्य श्री संजय शास्त्री जी के मुखारविंद से किया जा रहा है। आयोजन JSK IBF CEO सिनेटर कृष्ण मोहन अग्रवाल एवं रितु अग्रवाल परिवार के सौजन्य से हो रहा है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की है।
