जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुखलिया मजरे पुरासी गांव में एक गोवंश के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। जिसमें प्रार्थी ने तहरीर देकर थाने में शिकायत की है। प्रार्थी अजीत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह निवासी सुखलिया मजरे पुरासी थाना शिवगढ़ द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया गया कि उनके ही गांव के रहने वाले राजेंद्र पुत्र गया प्रसाद उम्र 19 वर्ष द्वारा बीती 25 मई 2026 की शाम लगभग 6 बजे के आसपास उनके गोवंश के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया गया।
जिसका साक्ष्य व गवाह उनके पास मौजूद है। जब वह उक्त घटना के बाद राजेंद्र के घर शिकायत करने गए तो उनके परिजन सभी इकट्ठे होकर प्रार्थी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए और प्रार्थी से कहा कि जो करना हो कर लोजाकर। तत्पश्चात प्रार्थी के द्वारा स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर उक्त मामले में पुलिस से उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
