जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। शिवगढ़ पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवगढ़ पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 27 मई 2026 को थाना क्षेत्र के रामपुर टिकरा से आने वाली नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुमित कुमार बाजपेई पुत्र उमापति बाजपेई निवासी ग्राम रामपुर टिकरा, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 0.32 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना शिवगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 124/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
साथ ही उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 सीजे 6225 को भी सीज कर दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र यादव, आरक्षी अतुल सिंह और आरक्षी गौरव सिंह शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
