जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की सराहनीय पहल से अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लगी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान सफल होता नजर आ रहा है। सीडीओ के निर्देश पर प्रशासन द्वारा महिलाओं को समझाकर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने बताया कि यह अभियान जनपद की 62 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। इन पंचायतों में अब तक 12 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। अभियान के तहत कच्ची शराब निर्माण से जुड़ी 80 महिलाओं को चिन्हित किया गया, जिनमें से 30 महिलाओं को समूहों से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है।
शेष महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है।प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि महिलाओं का पुनर्वास कर उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार से जोड़ना है। सीडीओ की इस पहल की पूरे जनपद में सराहना हो रही है।
