raybareli News: शादी तय होने से नाराज युवकों ने युवती को दी जान से मारने की धमकी, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की भी चेतावनी
थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बल्दी मजरे खैरा निवासी एक युवती ने कुछ लोगों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने थाना महराजगंज में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थिनी कांक्षी पुत्री सुरेश कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी पूरे चरी पहाड़पुर निवासी मोनू यादव पुत्र गंगा प्रसाद यादव के साथ तय हुई है।
आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर प्रदीप यादव पुत्र जगदेव यादव निवासी पूरे चरी पहाड़पुर, अंकित गौतम पुत्र सहदेव गौतम निवासी सारीपुर, मुकेश पासी पुत्र राम किशोर पासी निवासी पहाड़पुर तथा कुछ अज्ञात लोग लगातार फोन कर उसे और उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही गंदे फुटेज व वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, उसने पहले भी थाना महराजगंज में शिकायत दी थी। आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता के भाई के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट भी की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई किसी तरह पीड़िता का भाई अपनी जान बचाकर भाग निकला।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का आरोप है।
कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में जगदीश यादव का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी
