Varanasi UP…संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी ने इन्फ्लुएंसर्स टीम को हराया।

संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी ने इन्फ्लुएंसर्स टीम को हराया।

वाराणसी। संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में आयोजित एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच में संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने काशी के लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स को हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अकादमी टीम ने 10 ओवर में 143 रन बनाए, जबकि जवाब में इन्फ्लुएंसर्स टीम 127 रन ही बना सकी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत अतुलानंद रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह ने फीता काटकर किया। अमन सिंह को बेस्ट बैट्समैन, रवि को बेस्ट बॉलर तथा कोच धीरज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवसर पर कुंवर पूर्णेन्दु सिंह, हिमांशु मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts