Raybareli News: दहेज हत्या मामले में देवर गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका है जेल।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र में विवाहिता की दहेज उत्पीड़न के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था।

कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2024 में करकसा गांव निवासी नरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 12 मई 2026 को दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उपचार के दौरान 17 मई को उसकी मौत हो गई।शिकायत के आधार पर थाना डलमऊ में पति एवं अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत डलमऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मृतका के देवर शुभम को करकसा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना जारी है।

Related posts