Raybareli News: प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण, दो नए वाटर फ्रीजर और तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने रविवार को कस्बे के पूरे रानी वार्ड का दौरा कर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और दूसरी किस्त जल्द जारी कराने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान प्रभात साहू ने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने पूरे रानी स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने की घोषणा की।

जिससे क्षेत्र के सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।भीषण गर्मी को देखते हुए नगरवासियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो नए वाटर फ्रीजर लगाने की भी घोषणा की गई। इनमें एक फ्रीजर पूरे रानी तथा दूसरा पूरे सुखई चौराहे पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही स्थापना कार्य शुरू होगा।

वार्ड के लोगों ने जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। विजय धीमान, धर्मेंद्र वर्मा, शिवकुमार धीमान,स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इन सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts