पूर्व कमिश्नर बृजलाल पासी के बेटे सिद्धार्थ पासी गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे लोगों की समस्याएं, पत्नी रश्मि पासी भी महिला मोर्चा के जरिए सक्रिय।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सलोन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल से जुड़े नेता की सक्रियता के बीच पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ पासी भी क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करना और उनकी समस्याएं सुनना उनकी गतिविधियों में शामिल है।
सिद्धार्थ पासी पूर्व कमिश्नर इनकम टैक्स बृजलाल पासी के बेटे हैं। विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वह डीह और सलोन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बात सुनने और समस्याओं को समझने पर जोर दिया वहीं,
उनकी पत्नी रश्मि पासी भी महिला मोर्चा की महामंत्री के रूप में सक्रिय हैं। वह विभिन्न पंडालों और धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर महारानी के दर्शन कर आशीर्वाद ले रही हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में लोगों से मुलाकात और संपर्क का सिलसिला भी जारी है।
