बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों का सम्मान।
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर दक्षिणी विधानसभा के माध्यमेश्वर एवं काशी विश्वनाथ मंडल में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विभिन्न बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का फटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए शीघ्र सक्रिय बूथ कमेटियों के गठन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
