भाजपा महानगर कार्यालय में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।
वाराणसी, 31 मई। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग में प्रधानमंत्री Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री ने सैनिकों के सम्मान, नदी संरक्षण, गंगा डॉल्फिन बचाओ अभियान, खेल उपलब्धियों, किसानों के योगदान तथा भारतीय आम और पारंपरिक पेयों की विविधता जैसे विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, पूजा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
