विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ।
वाराणसी, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा हवेलिया चौराहा से आशापुर चौराहा तक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरीश सिंह (भोला) रहे। रैली के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए आशापुर चौराहा पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ भी किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल पांडेय ‘चुलबुल’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मानव सेवा और नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
