जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लालगंज, रायबरेली। क्षेत्र के उतरागौरी गांव में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार, उतरागौरी निवासी मुस्कान (20 वर्ष) पत्नी धीरेन्द्र सुबह घर में पानी गर्म करने के लिए हीटिंग रॉड को बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं।
इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गईं और झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि महिला को करंट लगने से चोटें आई थीं, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
