Raybareli News: लेखपाल की रिपोर्ट में दर्ज चकमार्ग का अस्तित्व नहीं मिला, ग्रामीणों ने उठाए बड़े सवाल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम लोधवारी में चकमार्ग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग जमीन पर पूरी तरह गायब मिला है।आरटीआई के तहत मांगी गई ।

सूचना के जवाब में लेखपाल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि गाटा संख्या 2292/0.1720 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। लेकिन जब मौके पर स्थलीय जांच की गई तो वहां चकमार्ग का कोई अस्तित्व नहीं मिला। रिपोर्ट में स्वयं इस तथ्य की पुष्टि की गई है कि अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इस खुलासे के बाद ग्रामीणों में भारी चर्चा है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी कागजों में चकमार्ग मौजूद है तो आखिर वह जमीन पर कहां गायब हो गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं चकमार्ग पर अवैध कब्जा तो नहीं कर लिया गया या फिर राजस्व अभिलेखों में गंभीर अनियमितता है।मामले ने राजस्व रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत के बीच बड़े अंतर को उजागर कर दिया है।

अब सवाल यह है कि चकमार्ग गायब होने के लिए जिम्मेदार कौन है और संबंधित अधिकारियों ने अब तक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा चकमार्ग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।आरटीआई से सामने आए इस खुलासे के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

Related posts