Raybareli News: सत्ता ने नशे में चूर पूर्व विधायक प्रत्याशी अपना दल वर्तमान प्रधान लष्मी कांत पीड़ितों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिसअधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

 धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली बछरावां विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विधायक अपना दल व वर्तमान में प्रधान गढ़ी खास मे एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं इससे पहले भी अपने कार्यालय पर एक युवक की हत्या के मामले पर उन पर आरोप लगा दरअसल प्रधान के द्वारा अपनी ग्राम सभा के आसपास जमीन खरीद स्वरूप भी की जाती है और प्लाटिंग कर उसे बेचा भी जाता है कई बार तालाबों की जमीन पर कब्जा करने का भी प्रधान जी पर आरोप लग चुका है।

लेकिन ऊंची रसूक और पैसे के बल पर प्रधान जी हमेशा पाक साफ बच जाते हैं एक बार फिर विवादों में गड़ी प्रधान लक्ष्मीकांत का नाम उजागर हुआ है दरअसल अनूप कुमार पुत्र कपिल देव निवासी ग्राम गढ़ी खास थाना हरचंदपुर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्रार्थी के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली जिसकी वजह ग्राम प्रधान गढ़ी खास लक्ष्मीकांत को बताते हुए बताया कि जमीन के पैसे के लेनदेन को लेकर लगातार प्रधान  के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।

प्रधान जी ने पिताजी से जमीन लिखवाई थी जिसका पैसा उन्होंने नहीं दिया था और लगातार दौड़ा रहे थे पीड़ित के पिता ने मरते वक्त गड़ी प्रधान का नाम भी लिया जिसकी लिखित तहरीर हरचंदपुर थाने में दी गई लेकिन सुबह से लेकर शाम तक बैठे रहने के बाद भी पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया ।

थक हार कर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए co सदर को जांच सौपी है और तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया है फिलहाल अब देखना यह होगा।

की ऊंची रसूल और सत्ता की चादर ओढ़ कर गढ़ी खास प्रधान लक्ष्मीकांत बचने में कामयाब हो पाते हैं या तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी

Related posts