छपरा जंक्शन के पुनर्विकास व यात्री सुविधाओं का डीआरएम ने किया निरीक्षण
वाराणसी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, वॉटर बूथ, फुट ओवरब्रिज तथा प्रवेश द्वारों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कई समपार फाटकों तथा बुधिया माई ढाला के निकट रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून से पहले नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
