Raybareli News: 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, घर में घुसकर महिला व किशोर की पिटाई का आरोप

सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर, जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोले मजरे कुकहा बापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी पोती और 13 वर्षीय नाती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी श्रिया मिश्रा पुत्री पवन कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई।

तहरीर के अनुसार, 6 जून 2026 को सुबह करीब 8 बजे वह अपने 70 वर्षीय बाबा के साथ आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुए पशुशाला (हटपर) की मरम्मत कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि जब उनके बाबा ने विरोध किया और बताया कि निर्माण उनकी स्वयं की भूमि पर हो रहा है, तब आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने बुजुर्ग का गला पकड़ लिया और थप्पड़ों से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची श्रिया मिश्रा और उनके 13 वर्षीय छोटे भाई को भी आरोपितों ने लात-घूंसों, थप्पड़ों और ईंट-पत्थरों से पीटा।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जान बचाने के लिए जब पीड़ित परिवार घर के अंदर भागा तो आरोपित घर में घुस आए और वहां भी मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घटना की शिकायत न करने की चेतावनी भी दी।पीड़िता ने अमन मिश्रा,

आदर्श मिश्रा, अभिनय मिश्रा, विनय मिश्रा, हर्षित मिश्रा, चाहत मिश्रा और बृजेश मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts