बैसवारा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, जांच के बाद मिल रहा प्रवेश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
लालगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है,
जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। साथ ही प्रवेश पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है,
जो केंद्रों के आसपास और परिसर में लगातार निगरानी कर रहा है।जिले में PET परीक्षा के लिए कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9,744 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।
