धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें भाग को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने सिकंदरपुर स्थित अपने आवास पर बूथ संख्या 324 पर स्थानीय लोगों के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा हुई और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के संकल्प को दोहराया गया।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने से देश के कारीगरों, किसानों और छोटे कारोबारियों को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कपास की खेती और बिहार के मखाना का उल्लेख करते हुए भारतीय उत्पादों की बढ़ती पहचान पर प्रकाश डाला। मखाना जैसे स्थानीय उत्पादों का विदेशों तक पहुंचना देश के किसानों और उत्पादकों के लिए नए अवसरों का संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे।
सामाजिक नवाचारों, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, पूर्व बीडीसी राम प्रकाश पासी, रामकुमार सिंह चौहान, श्यामलाल वर्मा, अखिलेश सिंह मुन्ने, रिंकू कोरी, रामकुमार वर्मा, रमेश मौर्य, सुमिरन कोरी, बादल सिंह, जगप्रसाद पासी, राजनाथ शर्मा और गंगाराम संतोष गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम सुनकर प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की।
