पंकज तिवारी बोले—होर्डिंग से जिला कांग्रेस कमेटी का कोई आधिकारिक संबंध नहीं, सीटों और गठबंधन पर फैसला करेगा शीर्ष नेतृत्व।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। राजधानी लखनऊ के बाद रायबरेली में भी कांग्रेस के ‘200 सीट हक है हमारा’ लिखे होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें लगी हैं।
चुनाव से पहले लगाए गए इन नारों को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने स्पष्ट किया कि इन होर्डिंग्स को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या और गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
संगठन नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करेगा।वहीं, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में पंकज तिवारी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बूथ संख्या 357 पर 57 फर्जी मतदाता होने का दावा किया। कांग्रेस ने एक नवंबर को खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली में कार्यकर्ताओं से भागीदारी की अपील भी की।
