24 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली, 25 अक्टूबर।रायबरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, त्रिपुला सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई जा रही है।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो सके।प्रथम पाली में कुल 9,744 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6,930 उपस्थित रहे, जबकि 2,814 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
