Raybareli News: 03 किलो300 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

शिवगढ़ (रायबरेली)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध गांजा लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने रानीखेड़ा बॉर्डर स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलफाम पुत्र खलील अहमद निवासी संजयनगर थाना बछरावां, शुभम शर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी संजयनगर थाना बछरावां तथा सुखेंद्र तिवारी पुत्र प्रेमनारायण तिवारी निवासी सर्वोदय नगर थाना मिलएरिया, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 03 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवगढ़ में मुकदमा संख्या 135/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts