धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर गए एक युवक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से परिवार में खुशी का माहौल है तथा परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला बीट भ्रमण के दौरान एक आवेदक द्वारा पुलिस टीम को मौखिक रूप से सूचना दी गई कि उसका लगभग 20 वर्षीय पुत्र अप्रैल माह में किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुत्र की तलाश में परिवार लगातार परेशान था।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। चौकी प्रभारी सिटी श्री संजीव प्रकाश सिंह, आरक्षी अरुण मिश्रा, मिशन शक्ति केंद्र से महिला आरक्षी प्रीति तिवारी एवं रिक्रूट महिला आरक्षी आरती द्विवेदी ने अथक प्रयास करते हुए युवक की खोजबीन शुरू की।
पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और युवक को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आवेदक एवं उनकी पत्नी ने थाना कोतवाली नगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्य की प्रशंसा की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसहयोग और तत्पर पुलिसिंग के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी
