भगवान की पूजा अर्चना करने से भौतिक सुख की होती है प्राप्ति समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली/सरेनी शनिवार को ग्राम पूरे बल्दी मज़रे बैरुआ में संकट मोचन धाम मंदिर प्रांगण परिसर में समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा द्वारा सुंदरकांड का भौतिक पाठ कराया गया। साथ ही समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा ने चने व शरबत वितरण कर भंडारा कराया, जिसमें सैकड़ो की मात्रा में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं संतोष कुमार वर्मा ने कहा की भगवान की पूजा,आराधना एवं अर्चना करने से भौतिक सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है और भगवान की आसीम कृपा प्राप्त होती है जिससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है ।
जिससे भगवान के द्वारा मनुष्य को सही मार्गदर्शन भी मिलता है वहीं धार्मिक सांस्कृतिक कार्यों से यश की प्राप्ति होती है इसलिए हर धार्मिक कार्य एवं सांस्कृतिक कार्य में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, फिलहाल सुबह से लेकर प्रभु इच्छा तक भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा, वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आसपास में संकट मोचन का एकमात्र मंदिर है ।
जो भव्य और दिव्या है वहीं लोगों का यह भी मानना है कि इस मंदिर में मांगी गई हर मनोकामना बहुत जल्द पूर्ण होती है इसलिए सुबह शाम इस मंदिर में पूजा अर्चना हेतु भारी भक्तों की भीड़ लगी रहती है।।
