धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त एक प्रार्थना पत्र का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
जानकारी के अनुसार एक आवेदिका द्वारा अपने पड़ोसी के विरुद्ध परेशान किए जाने संबंधी शिकायत मिशन शक्ति केंद्र पर प्रस्तुत की गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी गई।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी श्री अनुराग पाठक, मिशन शक्ति केंद्र की महिला उपनिरीक्षक किरण देवी एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। जांच एवं वार्ता के दौरान पता चला कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं तथा मामूली बातों को लेकर उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया था।
पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया, जिसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक-दूसरे से माफी मांगी और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। आवेदिका ने बताया कि वह अब किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं तथा दोनों पक्षों द्वारा लिखित रूप से सुलह-समझौता पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
विवाद के शांतिपूर्ण समाधान से संतुष्ट होकर दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से एक पारिवारिक एवं पड़ोसी विवाद का सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण हो सका।
