लखनऊ की दुखद घटना पर डॉ. अशोक राय ने जताया शोक
पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार : डॉ. राय
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष एवं लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक राय ने लखनऊ में हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है।
डॉ. राय ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है तथा घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए घोषित आर्थिक सहायता का स्वागत करते हुए कहा कि यह संवेदनशील एवं जनहितैषी नेतृत्व का परिचायक है। संकट की इस घड़ी में सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
डॉ. राय ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
