Raybareli News: बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, साईं राम हॉस्पिटल सील

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां।रायबरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवीन चंद्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बछरावां थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड स्थित साईं राम हॉस्पिटल को सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण में पाया कि अस्पताल का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल का संचालन एक फार्मासिस्ट द्वारा किया जा रहा था। आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने कहा कि बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों का ही चयन करें।

Related posts