जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे धुरई मजरे केलौली गांव की एक वृद्ध विधवा महिला ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कथित धोखाधड़ी और जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि विपक्षियों ने उसे बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर जमीन से जुड़े दस्तावेज अपने पक्ष में लिखवा लिए। इसके बाद कथित रूप से उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। पीड़िता ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा कि वह अकेली और असहाय होने के कारण विरोध नहीं कर सकी।
वृद्ध महिला ने प्रशासन से जमीन वापस दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीएम कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
