जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुँवरमऊ गांव में ससुराल आए एक दामाद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह किसी पारिवारिक कारण से अपनी ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोप है कि उनकी डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही नसीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी
। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
