Barabanki UP: बाराबंकी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई उड़ान, भाजपा विधायक दिनेश रावत ने किया SRN हॉस्पिटल का उद्घाटन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। जनपद के विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बुढ़नापुर मोड़ के समीप शनिवार को SRN हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन भाजपा विधायक दिनेश रावत ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता थी। SRN हॉस्पिटल के शुरू होने से अब त्रिवेदीगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएगी, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

अस्पताल में विभिन्न रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें डॉ. निशा यादव (एमबीबीएस, एमएस), डॉ. सुशील मिश्रा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. एस.एम. द्विवेदी (एमबीबीएस), डॉ. विनय कुमार तथा डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अम्बर शरण जायसवाल, भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी सुशील पटेल लंबरदार, नेता गोपी चंद वर्मा,लवकुश वर्मा,आर आर पैथालॉजी संचालक राहुल वर्मा, सेक्टर संयोजक शैलेंद्र कुमार, अजय सोनी मंगलपुर, पत्रकार सुधीर शर्मा, राजेश कुमार , सतीश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि महेश वर्मा, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने SRN हॉस्पिटल के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे त्रिवेदीगंज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों का कहना है कि अस्पताल खुलने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामान्य एवं विशेषज्ञ उपचार भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related posts