Raybareli News: फाउंटेन में गिरी मासूम, युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान।

गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान में बड़ा हादसा टला, लोगों ने बहादुरी की सराहना की।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। फाउंटेन के पास खेल रही एक मासूम बच्ची अचानक पानी में गिर गई। बच्ची को डूबता देख मौके पर मौजूद एक युवक ने बिना समय गंवाए फाउंटेन में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची उद्यान में परिजनों के साथ घूमने आई थी। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फाउंटेन में जा गिरी। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां मौजूद एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत पानी में छलांग लगा दी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।युवक की तत्परता और सूझबूझ से मासूम की जान बच गई। घटना के बाद मौजूद लोगों ने युवक की बहादुरी की सराहना करते हुए उसकी प्रशंसा की।

समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बताई गई। उद्यान में मौजूद लोगों ने ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related posts