असंगदेव जी महाराज की भव्य रथ यात्रा से भक्तिमय हुआ महराजगंज, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज /रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री असंगदेव जी महाराज की पाली से महराजगंज तक भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर महाराज जी का स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र संतों के जयकारों और सनातन धर्म के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। महाराज जी के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत कर संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

आयोजन में आनंद साहू, महेश साहू, संतोष कुमार मौर्य, प्रभात साहू, संदीप यादव, अनुराग सिंह, सुरेश कुमार साहू, जगदेव मौर्य, रविचंद्र, मुकेश मोदनवाल, धर्मेंद्र वर्मा, आशीष मौर्य, जगदंबा सिंह, रामशंकर साहू, बुदुल सविता, राजेश साहू और रामप्रसाद साहू सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

अंत में भक्तों ने महाराज जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts