Chandigadh hariyana News: नारायणगढ़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 32 करोड़ की लागत से बने 50 बेड अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

नारायणगढ़। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल की कुल क्षमता बढ़कर 100 बिस्तरों की हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर बताया गया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी गई है। आज लोकार्पित परियोजनाओं सहित क्षेत्र में अब तक 858 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिससे आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी शुभारंभ किया गया। यह इकाई स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा लोगों को समय पर जांच, उपचार और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। नई स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुरू होने से नारायणगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related posts