डीह पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोबाइल लूट गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, लूटे गए दो मोबाइल व बाइक बरामद

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। डीह थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की दो वारदातों का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को डीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों को रोककर उनके मोबाइल फोन लूट लिए थे।

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम सरोज उर्फ अजय, विजय पासी और आशीष पासी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की,

जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं संभावित वारदातों के संबंध में भी गहन जांच कर रही है।

Related posts