जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। थाना मिल एरिया क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देवानंदपुर-महराजगंज रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी नौशाद खान का कॉलोनी के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर नौशाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नौशाद के सिर, कान और चेहरे पर कई गंभीर चोटें आईं।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अमावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
थाना मिल एरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
