जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन की रायबरेली इकाई द्वारा शहीद स्मारक परिसर में आयोजित निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर के बाद वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।इस अवसर पर कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी वीर जवानों को गमले सहित मनोकामना वृक्ष भेंट किए गए। समाजसेवी हिमांशु को भी मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह ने की। प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल युद्ध के प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में मिशन के अध्यक्ष रामराज गिरी, महामंत्री देवेंद्रनाथ मिश्रा, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह, सहसंयोजक रामानुज मिश्रा, योग शिक्षक अनूप शर्मा, शिवांशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं योग साधक मौजूद रहे।
